भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए तालाबों के आसपास की सफाई कराकर जलभराव किया जा रहा है। निगम द्वारा तालाबों के समीप एवं परिसर से झिल्ली, पन्नी व कचरे की सफाई कराई गई है। तालाब में पानी भरने के लिए नहर की राह को क्लियर किया गया है। शहर के कई तालाबों में पानी भरा जा चुका है। कुछ तालाबों में भरने की प्रक्रिया जारी है। जलभराव पश्चात जल शुद्धिकरण के लिए एलम की व्यवस्था की गई है।












