बेमेतरा। महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा के बाल विकास अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के निर्देशानुसार विकासखंड बेमेतरा के ग्राम-नरी में बाल विवाह की सूचना मिलने पर जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता, आउटरीच वर्कर, चाईल्ड लाईन 1098 बेमेतरा द्वारा विवाह स्थल मे पहुँच कर 17 वर्षीय नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुकवाया गयाl












