भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय हुडको के महिला प्रकोष्ठ द्वारा कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर की डॉ प्रिया पाण्डेय राव स.प्रा. विधि अध्ययन शाला विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित थी। अध्यक्षता प्रो. आशा शुक्ला कुलपति डी.बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय इंदौर मध्य प्रदेश ने की।












