दुर्ग। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक एवं प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने आज कहा कि इस वक्त पूरी दुनिया में लगभग 4.5 करोड़ लोग नेत्रहीन हैं। इनमें से 1.2 करोड़ नेत्रहीन अकेले भारत में हैं। इसमें प्रतिवर्ष 15 लाख नेत्रहीन और जुड़ जाते हैं। इसमें से लगभग 81 फीसदी ऐसे हैं जिनकी आंखों को बचाया जा सकता है। डॉ श्रीवास्तव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्वास्थ्य चर्चा व्याख्यान माला “मीट द डाक्टर” कार्यक्रम में व्याख्यान दे रहे थे।












