दुर्ग। शासकीय वीवायटी पीजी ऑटोऩॉमस कालेज दुर्ग के एंट्रप्रीन्योर सेल एवं इन्क्यूबेशन सेन्टर द्वारा आयोजित स्टार्ट-अप प्लान प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ से कुल 17 प्रविष्टियां आईं। चयन समिति ने इनमें से 7 प्रविष्टियों का चयन किया तथा उसे अंतिम निर्णय हेतु जजेस के पैनल को सौंपा। सभी पुरस्कार संयुक्त रूप से प्रदान किये गये। सभी विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के अलावा साइंस कालेज के इन्क्यूबेशन सेन्टर का लाभ दिया जाएगा।












