भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन एवं योगा मुंडू मार्शल आर्ट एवं फिटनेस क्लास के तत्वाधान में किया गया। ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, बिहार, पंजाब, झारखंड और असम के 1200 से अधिक प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। महाविद्यालय की प्राचार्य एवं निदेशक डॉ रक्षा सिंह ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस बच्चों को समर्पित है। उन्होंने सभी से साइकिल का अधिकाधिक उपयोग करने का आग्रह किया।












