भिलाई। 21 जून को “विश्व योग दिवस” के अवसर पर क्रीड़ा विभाग, एनसीसी एवं एनएसएस के द्वारा संयुक्त रूप से वर्चुअल योगाभ्यास का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम ने वर्तमान की अनियंत्रित दिनचर्या के कारण मानसिक एवं शारीरिक शांति के लिए योग को आवश्यक बताया। साथ ही योग से विभिन्न बीमरियों से बचाव एवं उनकी उपयोगिता के विषय में जानकारी प्रदान की।












