बेमेतरा। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर में नल, हर नल में जल का प्रचार करने एक रथ को मंगलवार को रवाना किया गया। जिला पंचायत परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बन्जारे एवं विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा ने जल जीवन मिशन रथ को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर कलेक्टर भोसकर विलास संदीपान, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, कार्यपालन अभियंता पीएचई गोरखनाथ रामटेके उपस्थित थे।












