भिलाई। कोविड वायरस की तरह ही डेंगू की भी कोई दवा नहीं है। इसलिए बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम अपनी तरफ से पूरी कोशिशें कर रहा है पर आम लोगों के सहयोग के बिना यह सफल नहीं हो सकता। तेज बुखार होने पर इसकी अनदेखी न करें और तत्काल ब्लड टेस्ट करवाएं। उक्त बातें आज हाईटेक सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल के डाक्टरों ने एमजे कालेज एलुमनाई एसोसिएशन एवं लायन्स क्लब भिलाई वामा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “हेल्थ टॉक” में कहीं।












