भिलाई। सांसद दुर्ग लोकसभा विजय बघेल की प्रेरणा से आज एमजे कॉलेज ने पर्यावरण संतुलन बनाए ऱखने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का संकल्प लिया। सांसद ने कहा कि हम 9 दिन का उपवास रख सकते हैं, 24 घंटे का निर्जला उपवास भी कर सकते हैं पर हवा के बिना दो पल भी गुजारना मुश्किल है। इसलिए उन्होंने 42 हजार पौधे लगाने का बीड़ा उठाया है जो जनसहयोग से ही पूरा हो सकता है।












