भिलाई। दुनिया का हर पांचवा बच्चा भारत में रहता है। इनकी संख्या लगभग 43 करोड़ है। 18 साल से कम उम्र का प्रत्येक बच्चा इसके प्रावधानों का लाभ उठा सकता है। भारत सरकार की मानें तो इनमें से 40 फीसदी बच्चे किसी न किसी रूप में अपने अधिकारों से वंचित हैं। उक्त बातें सर्टिफाइड पुलिस काउंसलर डॉ आभा शशिकुमार ने आज कहीं। वे एमजे कालेज द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रही थीं।












