भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित आरएसआर रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सतत विकास के लिए ग्रीन कंप्यूटिंग पर एक विशेषज्ञ ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। डॉ संजय कुमार, प्रोफेसर, प्रमुख और कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग विभाग के डीन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय वेबिनार के मुख्य वक्ता थे।












