भिलाई। वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृत के मर्मज्ञ डा. महेश चंद्र शर्मा ने चार दशक की अथक सेवा के बाद 31 जुलाई 2021 को अवकाश प्राप्त किया। शासकीय विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग, वैशाली नगर महाविद्यालय, खुर्सीपार, मचान्दुर, उतई एवं राजनांदगांव के शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य रहे। इस दौरान उन्होंने संस्कृत के विद्वान के रूप में देश-विदेश की अनेक यात्राएं कीं। उनका कार्यकाल अनेक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है।












