दुर्ग। उत्कृष्ट शोध के कारण पेटेंट प्राप्त करने पर साइंस कॉलेज, दुर्ग की भौतिक शास्त्र की प्राध्यापक, डॉ. जगजीत कौर सलूजा को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय के परिक्षेत्र में आने वाले 141 महाविद्यालयों के प्राध्यापकों में डॉ. सलूजा पहली ऐसी प्राध्यापक हैं जिन्हें पेटेंट हासिल हुआ है।












