भिलाई। हाउसिंग बोर्ड कालोनी, ओल्ड बोरसी में नृत्यशाला में आज राधा-कृष्ण बनकर छोटे-छोटे बच्चों में उत्साहपूर्वक रंगारंग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। यह जानकारी देते हुए प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना एवं नृत्य प्रशिक्षक डॉ. सरिता श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं से बच्चों को अवगत कराने हेतु यह आयोजन किया गया था।












