बेमेतरा। जिले के ग्राम गांगपुर के मत्स्य कृषक अश्वनी कुर्रे ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत मछली पालन कर 03 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है। अश्वनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में मजदूरों की कमी से खेती बाड़ी में बहुत दिक्कत होने लगा था। अच्छी फसल भी नहीं हो रही थी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की मदद ली, स्टेट बैंक से ऋण प्राप्त किया और अपनी आमदनी बढ़ाने में सफल रहे।












