भिलाई। भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स छत्तीसगढ़ अलंकरण समारोह का आयोजन कल राजधानी रायपुर के राजभवन में आयोजित हुआ। जिसमे बेमेतरा जिले से 46 स्काउट, गाइड, रोवर्स, रेंजर्स शामिल हुए। जिला बेमेतरा के प्रतिनिधि शा. उच्च.माध्यमिक विद्यालय खंडसरा के स्काउट प्रकाश कंठले को राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके के द्वारा राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।












