भिलाई। सफलता के लिए ज्ञान, विवेक एवं कौशल तीनों की जरूरत होती है। उक्त बातें आज उत्कल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ब्रह्म मिश्रा ने एमजे कालेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की आईक्यूएसी द्वारा एमजे कालेज एवं उत्कल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत किया गया।












