भिलाई। एमजे कालेज में नवप्रवेषित विद्यार्थियों का सात दिवसीय अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) आज प्रारंभ हुआ। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे महाविद्यालय के साधनों, संसाधनों एवं अपने प्राध्यापकों का पूरा-पूरा सदुपयोग करें, तभी उनका महाविद्यालयीन जीवन सार्थक होगा। इस महाविद्यालय से निकलकर जब आप कर्मक्षेत्र में प्रवेश करें तो ऐसी छाप छोड़ें कि आपके साथ साथ महाविद्यालय का भी सिर ऊंचा हो सके।












