भिलाई। पशुओं का हमारे जीवन में कितना महत्व है यह तो हम सभी जानते हैं। मानव समाज की यात्रा का सबसे बड़ा दुष्प्रभाव पर्यावरण के साथ ही पशु पक्षियों पर भी पड़ा है। बच्चों में अपने आसपास रहने वाले पशुओं के प्रति संवेदना जगाने के लिए महाविद्यालय द्वारा 4 अक्तूबर को पशु प्रेम दिवस मनाया गया। बच्चों ने इस अवसर पर शीतल डेयरी का भ्रमण किया और पालतू मवेशियों के बारे में जानकारी जुटाई।












