भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने आज ब्रह्मकुमारी संस्थान सेक्टर-7 में राजयोग की जानकारी प्राप्त की। इस सत्र को संबोधित करते हुए ब्रह्मकुमारी अंकिता ने विचारों को व्यवस्थित करने, स्थिर प्रज्ञ होने तथा बाहरी प्रभावों से स्वयं को मुक्त रखने की तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पैसा साधन दे सकता है पर सुख और संतुष्टि नहीं दे सकता, इसलिए पैसों के पीछे नहीं भागना चाहिए।












