दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा पी-एच.डी. कोर्स वर्क की लिखित परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से एक बजे के बीच किया जायेगा। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि पहले यह तिथि 24 अक्टूबर को निर्धारित थी, परन्तु 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नेट की परीक्षा आयोजित होने के कारण अनेक इसे आगे बढ़ा दिया गया है।












