भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्तवती महाविद्यालय में शिक्षा एवं कला विभाग व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला-दुर्ग के संयुक्त तात्वावधान में गांधीजी के 152वी जयंती के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव विषय पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं विविध अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘कुष्ठ मुक्त भारत’ विषय पर कुष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।












