भिलाई। जगदगुरू शंकराचार्य कॅालेज ऑफ एजूकेशन में “शोधपत्र लेखन एवं प्रकाशन” पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार का उद्देश्य शोधार्थी, प्राध्यापकगण एवं सभी शिक्षाविदों को शोधकार्य को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करना एवं प्रकाशन करने के तरीकों से अवगत करवाना है। प्रगति कॉलेज रायपुर की सहा प्राध्यापक, डॉ. स्वाति श्रीवास्तव ने व्याख्यान दिया।












