दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातकोत्तर प्राणीशास्त्र विभाग के तत्वाधान में जैव विविधता एवं संरक्षण विषय पर सात दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनाँदगाँव एवं भिलाई महिला महाविद्यालय सेक्टर-9 के संयुक्त सहयोग से आयोजित की गई।












