भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के उप निदेशक, औषधि विश्लेषण डॉ विनोद कुमार वर्मा ने फार्मासिस्ट्स का आह्वान किया है कि वे अपने ज्ञान एवं कौशल से दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने की कोशिश करें। जरूरतमंदों का सही मार्गदर्शन उन्हें अनेक प्रकार से राहत पहुंचाता है जो एक फार्मासिस्ट ही बेहतर कर सकता है। डॉ वर्मा एमजे कालेज में आयोजित फार्मेसी सप्ताह के समापन सत्र को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।












