भिलाई। यूनिसेफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संयुक्त रूप से युवा शक्ति पहल के सचिवालय के रूप में युवा स्पीक्स पर एक दिवसीय कार्यशाला 13 दिसंबर, 2021 को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ दुर्ग द्वारा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित डॉ. अरुणा पल्टा कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को बोलना चाहिए, किंतु इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि वे साकारात्मक एवं रचनात्मक विचारों को अभिव्यक्त करें।












