भिलाई। एमजे कालेज में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की आईक्यूएसी द्वारा ब्लेंडेड मोड में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थी ऑनलाइन शामिल हुए। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने इस अवसर पर कहा कि बेटियों को जब-जब अवसर मिला, उन्होंने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है और अपनी श्रेष्ठता भी साबित की है।












