भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के छात्रों एवं एल्यूमिनी छात्र-छात्राओं के द्वारा 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा में हुए आतंकी हमले की चौथी बरसी पर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरोवर स्मृति नगर भिलाई के तालाब में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए महाविद्यालय के छात्रों द्वारा 31000 द्वीप प्रज्वलित किए गए।












