भिलाई। स्वरूपानंद महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिवाजी महाराज की रंगोली बनाई गई| प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि शिवाजी महाराज मातृभूमि की अस्मिता और गौरव के लिये आजीवन संघर्ष किया और मराठा सम्राज्य की स्थापना की।












