भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के कला संकाय द्वारा आयोजित 15 दिवसीय सुगम संगीत गायन कार्यशाला का समापन हो गया। इस कार्यशाला में प्रसिद्ध स्वर शिल्पी दीपेन्द्र हालदार एवं रामचंद्र सर्पे ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। समापन दिवस पर इन सभी प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां भी दीं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर एवं संगीतकार बप्पी लहरी के पुण्यस्मरण में आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन 15 फरवरी 2022 से 1 मार्च 2022 तक किया गया।












