भिलाई। ट्वींन सिटी उत्कृष्ट महाविद्यालय कार्यक्रम में एमजे महाविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ निजी स्नातक महाविद्यालय का उत्कृष्ट पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उईके थीं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य शिक्षण संस्थानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से ही बन सकता है। उन्होंने निजी क्षेत्र के महाविद्यालयों के योगदान की सराहना भी की।












