दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरूणा पल्टा ने विवि से संबद्ध 143 शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों की ऑनलाईन बैठक लेकर वार्षिक परीक्षा 2021-22 के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इन परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए 68 परीक्षा केन्द्र तथा 18 उपकेन्द्र बनाए गए हैं। स्नातक स्तर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से प्रारंभ हो रही हैं।












