दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोजगार मार्गदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत भिलाई की संस्था आईसीएस एकेडमी के द्वारा रोजगार के विभिन्न अवसर पर व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया। इस व्याख्यान माला में महाविद्यालय की स्नातकोत्तर विज्ञान संकाय की छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आईसीएस भिलाई शाखा के निदेशक रोहित खरे ने रेल्वे, बैंकिंग, एसएससी आदि अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये महत्वपूर्ण जानकारी दी।












