भिलाई। शहरी क्षेत्र के तालाबों में मछली पालन की तैयारी अंतिम चरण में है। निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने तालाब विस्तारीकरण का जायजा लिया और शीघ्र अति शीघ्र ही से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही शहरी गौठानों में रोजगार के अनेक प्रकल्प प्रारंभ किये गये हैं जिनमें उत्पादन प्रारंभ हो गया है। इसमें कम्पोस्ट खाद के अलावा कॉस्मेटिक, अगरबत्ती, मशरूम, फल एवं सब्जियों का उत्पादन शामिल है।












