भिलाई। जगदगुरू शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘अंजोर’ के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक, ज्ञानवर्धक, मनोरंजक तथा सृजनात्मक द्वि-दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के सीओओ डॉ. दीपक शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि युवाओं को इसी प्रकार ऊर्जा व उत्साह से कार्य करते रहना चाहिए। प्राचार्या डॉ. वी. सुजाता ने संस्कृति के हस्तांतरण के लिए प्रशिक्षणार्थियों को प्रेात्साहित किया।












