भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में विद्यार्थियों, पालको एवं शिक्षकों के बीच तारतम्य स्थापित रखने के उद्देश्य से शिक्षक ई–मीटिंग का आयोजन किया गया। पालक संघ प्रभारी डॉ रजनी मुदलियार ने बताया कि मीटिंग का मुख्य उद्देश्य पालको कों विश्वविद्यालयीन परीक्षा के संबंध में अवगत कराना, परीक्षा से संबंधित कठिनाइयों को जानना तथा उसके निवारण आदि मुद्दों पर सुझाव प्रस्तुत करना था।












