धमधा/दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमधा में 55 करोड़ रुपये की लागत से धमधा ब्लॉक में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन एवं सामग्री वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने 11 करोड़ रुपये की लागत से बने सब्जी एवं फल मंडी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि धमधा की पहचान ‘छह आगर छह कोरी’ तालाबों की है। यह टमाटर और उद्यानिकी फसलों का गढ़ भी है। मंडी के खुल जाने से उनके लिए आर्थिक उन्नयन के लिए अवसर बढ़ेंगे।












