भिलाई। 22 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर एंजेल वैली स्कूल में बच्चों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्री-प्राइमरी विंग के बच्चों के लिए प्रकृति बचाओ विषय पर ड्राइंग एवं पेंटिंग आयोजित की गयी। प्राइमरी के बच्चों ने कविताओं के माध्यम से पेड़ों एवं धरती को बचाने का सन्देश दिया। री-साइक्लिंग एवं री-यूज़ के महत्त्व को समझाने के लिए पेपर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।












