भिलाई। भिलाई समेत सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव की बात है कि कॉमर्स गुरू डॉ संतोष राय एवं आईपीसी अकादमी की डॉ मिट्ठू का लंदन में सम्मान किया जाएगा। शिक्षाधानी के इन दोनों शिक्षकों को डब्लूपीआर कार्पोरेशन द्वारा यूके आमंत्रित किया गया है जहां वे हाउस ऑफ कॉमन्स के एशिया-यूके मीट में शामिल होंगे।












