भिलाई। शहरी गौठान कोसानगर में अक्ति तिहार पर धरती माता की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए सुबह 10 बजे माटी पूजन दिवस मनाया गया। महापौर नीरज पाल ने मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन के लिए माटी पूजन दिवस मनाने का निर्देश दिया था। सभापति गिरवर बंटी साहू, आयुक्त प्रकाश सर्वें व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ने समूहों की महिलाओं के साथ मिलकर परंपरागत माटी पूजन किया गया।












