राजनांदगांव। कॉन्फ्लूएंस कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में पालक संघ मीटिंग का आयोजन ऑनलाईन किया गया। पालक संघ प्रभारी गायत्री केवट, विजय मानिकपुरी ने बताया कि इस मीटिंग का उद्देश्य ऑनलाइन परीक्षा के संबंध में पालक की राय प्राप्त करना एवं विश्वविद्यालयीन परीक्षा के संबंध जानकारी प्रदान करना तथा परीक्षा से संबंधित समस्याओं और उसके समाधान पर सुझाव प्रस्तुत करना था।












