भिलाई। कॉमर्स गुरू डॉ संतोष राय का इसी महीने लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स द्वारा सम्मान किया जाएगा। डॉ संतोष राय पिछले 25 वर्षों से कॉमर्स विषय को सुस्थापित करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। गिनीज बुक, लिम्का बुक, इंडिया बुक एवं एशिया बुक में दर्ज है। कॉमर्स गुरू के रूप में देश-विदेश में उन्हें शताधिक बार सम्मानित किया गया है। इस बार लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में उन्हें आमंत्रित किया गया है।












