भिलाई। इस्पात नगरी की किशोरी नमोनिता रॉय ‘मिष्टी’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा की धाक जमाई है। उसकी कृति ‘एवरी व्हेयर’ को सांगड्यू ने इसी सप्ताह लांच किया है। मिष्टी की यह पहली ऐसी कृति है जिसमें लिरिक्स भी उसके हैं, उसे संगीतबद्ध भी उसीने किया है, वीडियो और इडिटिंग भी उसने स्वयं की है। छत्तीसगढ़ की माटी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर अनेक कलाकार दिए हैं।












