भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के कला संकाय के द्वारा 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं 2 मिनट के विडियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता संदेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी किरण साहू ने प्रथम स्थान, प्रतिभा बराल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।












