दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में एनर्जी चेंज, एनर्जी स्वराज और मैंश् विषय पर आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर डाॅ. चेतन सिंह सोलंकी का व्याख्यान आयोजित किया गया। डाॅ. सोलंकी ‘सोलर मैन’ के नाम से विख्यात है। उन्होंने संपूर्ण पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने के लिए सोलर उर्जा के उपयोग को बढ़ाने हेतु एनर्जी स्वराज मिशन की स्थापना की है।
महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ. जगजीत कौर सलूजा ने स्वागत भाषण दिया। तत्पश्चात् महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में उर्जा के अनियमित दोहन से हमारी पृथ्वी के तापमान में लगातार वृध्दि हो रही है। उर्जा संबंधी समस्याओं से निपटने तथा सोलर उर्जा की ओर कदम बढ़ाने में डाॅ. सोलंकी की महाविद्यालय में उपस्थिति अत्यंत लाभदायक सिध्द होगी।












