भिलाई-3। राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई द्वारा डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वैल्यू ऐडेड कोर्स के अंतर्गत एगलेस बेकिंग कोर्स का शुभारंभ 15 जुलाई को किया गया। जनभागीदारी अध्यक्ष नितीश दुबे के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य डॉ रीना मजूमदार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में केक, ब्राउनी, कुकीज आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक सेजल मेहता, विशेष अतिथि मधु मेहता एवं अरविंद देशपांडे उपस्थित थे।












