रायपुर। जिनका डायबिटीज अनियंत्रित है, ऐसे लोग कोरोना से ग्रसित होने के बाद गंभीर हो रहे हैं। ऐसे लोगों को फेफड़े में गंभीर संक्रमण के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उन्हें वेंटीलेटर के साथ ऑक्सीजन की जरूरत भी पड़ रही है। 50 से ज्यादा उम्र वालों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आ रही है। राजधानी के अंबेडकर अस्पताल की आईसीयू में 8 मरीज भर्ती हैं। इनमें एक को छोड़कर सभी 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं। 7 मरीजों का डायबिटीज अनियंत्रित है। कुछ को कैंसर व दूसरी बीमारी भी है।












