दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की यूथ रेडक्राॅस इकाई द्वारा आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न आयोजन किये गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन का कार्य अलग-अलग स्तर पर किया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर जहाँ प्राधिकरण कार्यरत है वहीं घरेलू एवं सामुदायिक स्तर पर भी प्रबंधन हेतु संगठन कार्य कर रहे हैं। जिनका मुख्य उद्देश्य जीवन सुरक्षा, बचाव की पूर्व तैयारी, आपदा के बाद सामान्य जीवन की ओर लौटाना है। सभी को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करना है।












