भिलाई। जगद्गुरू शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सी.ओ.ओ. डॉ.दीपक शर्मा ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए महाविद्यालय के भावी शिक्षकों को देशभक्ति का जज्बा बनाए रखने और भावी पीढ़ी में हस्तांतरित करने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. व्ही. सुजाता ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बी.एड. के प्रशिक्षार्थियों को बताया की भारतीय जवानों की वीरता और बलिदान के कारण ही हम सब सुरक्षित जीवन जी रहे है।












